डिलीवरी के बाद कौन सी सब्जियां अच्छी होती हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 21st Oct 2022 : 14:12

प्रेगनेंसी के दौरान तो महिलाओं को पौष्टिक आहार खाने ही चाहिए क्योंकि इस दौरान बच्चे के विकास के लिए और खुद को सेहतमंद रखने के लिए ढेर सारे पोषक तत्वों की जरूरत होती है । लेकिन डिलीवरी के बाद भी मां के लिए अच्छे और स्वस्थ खानपान की आदत बनाए रखना जरूरी है। इसके दो कारण हैं- एक तो यह कि हेल्दी खानपान उनकी बॉडी की रिकवरी के लिए जरूरी है और दूसरा उनके द्वारा खाई गई चीजों से ही उनका दूध भी पौष्टिक बनता है, जो कि शिशु जन्म के कुछ समय बाद तक पीता है। सही खानपान से ब्रेस्ट मिल्क भी सही मात्रा में बनता है इस लिए आपको अपनी डाइट में कैलोरी, प्रोटीन, गुड फैट, विटामिन सी और अन्य पोषक तत्वों को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप अपने आहार में ये चीजें शामिल कर सकते हैं।
हरी सब्जियां
इसके अलावा इनमें कम कैलोरी पाई जाती हैं, जो प्रेगनेंसी के बाद के बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद करती हैं। हरी सब्जियों में सभी तरह की मौसमी सब्जियों का सेवन करें, जैसे- आप ब्रोकली, पालक, बीन्स, परवल और भिंडी जैसी हरी सब्जियों को अपने खानपान में शामिल कर सकती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info